मैं तो गलती से एक्टर बन गयाः महेश मांजरेकर

यह सब संजय गुप्ता की वजह से ही हुआ है उन्होंने ही फिल्मी दुनिया से मेरा परिचय एक बतौर एक्टर करवाया।
संजय गुप्ता की फिल्म कांटे से फिल्मी में कदम रखने वाले महेश कहते हैं कि मैं अब तक 20 से अधिक फिल्मों में काम कर चुका हूं।
इसके अलावा मैंने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाए और वास्तव, अस्तित्व और विरुद्ध जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया।
आने वाली फिल्म शूट आउट एट वडाला में मैं जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रणाउत, तुषार कपूर और रॉनित राय के साथ काम कर रहा हूं। यह फिल्म गैंग्स्टर मान्य सुर्वे की कहानी पर आधारित हैं। अभी ये अभिनेता मराठी फिल्म, थियेटर और पुरस्कार समारोह में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications