'रणवीर सिंह और रणबीर कपूर वाले रोल कर रहे हैं शाहरुख खान, न्याय नहीं कर रहे अपने टेलेंट के साथ'
सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा पहली बार साथ में अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है। हालिया एक इंटरव्यू में महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान को लेकर एक बयान दिया जिसके चलते वह खासा चर्चा में हैं। महेश मांजरेकर ने कहा कि शाहरुख खान अपने टेलेंट के साथ इंसाफ नहीं कर रहे हैं।
साल 2018 में आखिरी बार शाहरुख खान जीरो फिल्म में नजर आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लंबे समय तक शाहरुख खान ने एक बढ़िया कहानी व दमदार एक्शन का इंतजार किया और आजकल वह अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर व्यस्त हैं।

आजकल के अभिनेताओं के अभिनय और उनकी फिल्मों क्यों फैंस देखना पसंद करेंगे और क्यों नहीं, इसे लेकर महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान का नाम लिया।महेश मांजरेकर ने कहा, मुझे लगता है कि शाहरुख खान वह अभिनेता हैं जो अपने टेलेंट के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि वह अपनी शैल नहीं तोड़ना चाहते। ऐसे अभिनेता अपने इन दायरों में बहुत कंफर्टेबल हो चुके हैं और वह इस जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं कि मेरी ये पिक्चर चली मैं लवरबॉय बना और वो हिट हुआ। लेकिन अब इन्हें ये धारणा तोड़नी होगी।
महेश मांजरेकर ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि शाहरुख खान आजकल वह रोल्स कर रहे हैं जो रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी कर रहे हैं। तो सब शाहरुख खान को ही क्यों देखेंगे। जनता अब शाहरुख खान को ऐसा रोल निभाते देखना चाहती है, जिसके बाद वह सिर्फ ये कह पाएं कि ये किरदार सिर्फ शाहरुख खान ही निभा सकते थे।
महेश मांजरेकर का मानना है कि शाहरुख खान को कुछ अलग करना चाहिए। वह शानदार अभिनेता हैं।इस दौरान महेश मांजरेकर ने रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वह अच्छे अभिनेता है और आयुष शर्मा एक ऐसे एक्टर हैं जिनके आगे जाने की उम्मीदें ज्यादा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











