'दबंग 3 में मुझे नहीं पसंद आई सई की एक्टिंग', महेश मांजरेकर ने बेटी को लेकर बोली ये बात!
महेश मांजरेकर एक शानदार कलाकार होने के साथ साथ एक बेहतरीन निर्देशक भी हैं और ये बात उन्होने कई बार साबित करते दिखाई है। महेश मांजरेकर को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से अपनी बातें सबके सामने रखते हैं और उन्होने अपनी बेटी सई मांजरेकर को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में है। सभी जानते हैं कि सई मांजरेकर ने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से अपनी करियर की शुरुआत की थी..
ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। सई ने इस फिल्म में चुलबुल पांडे क4 पूर्व प्रेमी खुशी की भूमिका निभाई थी। इसी को लेकर निर्देशक बात की है और अपनी बेटी के अभिनय को लेकर एक बड़ी बात कही है।

इस दौरान महेश ETimes के साथ बात कर रहे थे और ये एक इंटरव्यू था। महेश मांजरेकर ने कहा का इस फिल्म में सई मांजरेकर का अभिनय उनको बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

क्या बोले महेश मांजरेकर
उन्होने कहा कि.. "मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.. सलमान ने कहा कि उन्हें यह भूमिका निभानी है और इसको जानकर सई काफी उत्साहित थी। मुझे इसपर कुछ कहने का मौका ही नहीं मिला। कहीं न कहीं सई ने मेरी दो फिल्मों में 2-3 छोटे-छोटे रोल किए थे।

कैमरे के सामने बहुत सहज हैं
इसलिए मुझे पता था कि वह कैमरे के सामने बहुत सहज हैं।'' इसके अलावा महेश ने कहा कि.. ''महबूब स्टूडियो में शूटिंह हो रही थी और यह सलमान के साथ एक बड़ा सीन थी, उसने अच्छा टेक लिया और सब ताली बजा रहे थे और सब तारीफ कर रहे थे और प्रभुदेवा भी खुश थे।

पसंद नहीं आया अभिनय
वह घर आई और मुझसे पूछा, 'कैसा था?' मैंने कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं आया।' मैंने कहा, 'तुम मुस्कुरा क्यों नहीं रहीं थीं?' जिस पर उसने जवाब दिया कि प्रभुदेवा सर ने दांत न दिखाने के लिए कहा था।''

सई मांजरेकर
महेश मांजरेकर का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है। इसके बाद से सई मांजरेकर ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है और देखना ये है कि वो कब धमाका करेंगी।

अंतिम
महेश मांजरेकर की बात करें तो वो इस वक्त अंतिम को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म का निर्देशन उन्होने किया है।

26 नवंबर को रिलीज
अंतिम 26 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैँ। आयुष शर्मा और सलमान खान स्टारर ये फिल्म गैंगस्टर ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications











