सूर्यवंशी VS अंतिम- अक्षय कुमार की फिल्म से भिड़ेंगे सलमान खान- आयुष शर्मा? निर्देशक ने दिया जवाब
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट तय हो चुकी है। फिल्म दिवाली 2021 पर रिलीज होने वाली है। वहीं, आयुष शर्मा और सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' की रिलीज को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। निर्माता- निर्देशक नवंबर की ही डेट तलाश रहे हैं।
हाल ही में जब महेश मांजरेकर से दोनों फिल्मों के क्लैश होने की अफवाहों पर सवाल किया गया, तो निर्देशक ने कहा कि "अंतिम नवंबर में रिलीज़ हो रही है, लेकिन हमें अभी तारीख तय करनी है। अब फिल्मों का क्लैश नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि पहले ही सारी फिल्में डेढ़- दो साल टल चुकी हैं।"

निर्देशक ने आगे कहा कि, "दोनों फिल्मों पर बहुत कुछ दांव पर लगा है, लेकिन पहले भी कई बार दो बड़ी फिल्में पर्दे पर टकराई हैं, फिर भी दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में हमें भी उम्मीद है कि यदि अंतिम और सूर्यवंशी टकराई तो भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।"


Click it and Unblock the Notifications











