..................... Mahesh Manjrekar feels Salman Khan is lonely, says, he needs someone to come back home to | 'मुझे महसूस होता है कि सलमान अकेले हैं, उन्हें किसी का साथ चाहिए', दोस्त महेश मांजरेकर ने किया शेयर - Hindi Filmibeat

'मुझे महसूस होता है कि सलमान अकेले हैं, उन्हें किसी का साथ चाहिए', दोस्त महेश मांजरेकर ने किया शेयर

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष शर्मा और सलमान खान मुख्य किरदारों में हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक- एक्टर महेश मांजरेकर ने सलमान के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की।

महेश मांजरेकर और सलमान खान की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। जहां ऑफ स्क्रीन दोनों सालों से एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। वहीं, दोनों ने ऑन स्क्रीन भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

mahesh-manjrekar-on-salman-khan

अपनी दोस्ती पर बात करते हुए महेश मांजरेकर ने कहा, "कभी कभी ऐसा होता है कि मैं उनसे उस बारे में भी बात कर लेता हूं जो बाकी लोग नहीं कर पाते। मैंने सलमान से कहा कि तू शादी नहीं करता है इसका मुझे दिक्कत है। मैं चाहता हूं तू शादी करे। मैं कल को सलमान का बेटा देखना चाहता हूं। आधे से ज्यादा समय वह मेरी बातों को नजरअंदाज कर देता है, लेकिन मुझे ऐसा महसूस होता है कि उसे कोई साथ चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X