पूरी तरह फिल्मी खिलाड़ी हैं मेरे पति महेश : लारा दत्ता

Mahesh Bhupati Lara Dutta
फिल्म चलो दिल्ली से निर्माता और हाल ही में मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति की पत्नी बनीं लारा दत्ता ने कुछ इस तरह से अपने पति की तारीफ की, कि जिसे जिस किसी ने भी सुना वो बस मुस्कुरा कर रह गया। यूं तो तो हर बीवी अपने पति की तारीफ करने में आगे रहती है, लेकिन जिस तरह से लारा ने महेश भूपति की तारीफ की उस से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो महेश की कितनी बड़ी दीवानी है।

हुआ यूं आने वाली फिल्म 'चलो दिल्ली' से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपने पति के साथ कदम रख रहीं लारा ने कहा कि महेश बहुत ही समझदार इंसान है, उन्हें दुनिया की हर चीज की खबर रहती हैं, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। उन्हें ये पता कि मार्केट में क्या चल रहा है और क्या नहीं? इसलिए मैं कह सकती हूं कि वो पूरी तरह से फिल्मी हैं। वो एक अच्छे फिल्मी खिलाड़ी हैं।

जितना वो खेल को समझते हैं उतना ही वो फिल्म की समझ भी रखते हैं। उनमें सिनेमा की गहरी समझ है। वह फिल्मों को दर्शकों की निगाह से देखते हैं और सोचते है कि मेरा पैसा वसूल हो रहा है या नहीं।

आपको बता दें कि चलो दिल्ली में लारा दत्ता बतौर हिरोईन भी नजर आ रही हैं, जिसमें उनका साथ दे रहे है प्रतिभा संपन्न विनय पाठक। फिल्म का आयटम नंबर 'लैला मैं लैला' जो कि याना गुप्ता पर फिल्माया गया, अभी से लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। बतौर नायक विनय पाठक ने भी अपने रोल के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में चांदनी चौक के रहने वाले मनु गुप्ता की भूमिका निभाई है जो करोल बाग में साड़ी की दुकान चलाता हैं। डकार लेना और पान चबाना मनु गुप्ता की आदत में शुमार है। मुंबई से दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात मिहिका मुखर्जी की भूमिका निभा रही लारा दत्ता से होती है।

भेजा फ्राई में भारत भूषण की भूमिका निभा कर प्रशंसा बटोर चुके विनय चलो दिल्ली में भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने की तैयारी में हैं। फिल्म एक मजाकिया लहजे में कहा गया एक तीखा व्यंग्य है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X