सब बोलें बेटा लेकिन भूपती चाहें गुड़िया: लारा दत्ता
ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता अगले साल फरवरी में गुड न्यूज सुनाने वाली हैं। लारा और महेश की शादी को भी फरवरी में एक साल हो जायेंगे। बॉलीवुड की इस तारीका के बारे में लोगों का कहना है कि उन्हें चांद सा बेटा होगा लेकिन लारा का कहना है कि उनके पति और टेनिस स्टार महेश भूपति तो प्यारी सी गुड़िया की चाहत रखते हैं।
यह बातें लारा दत्ता ने अपनी गोदभराई के मौके पर कही। जिसमें काफी कम लोग शामिल हुए। लारा का कहना था कि उनके चाहने वाले उनसे कहते है कि उनके घर बेटा होगा तो महेश भूपति कहते हैं उन्हे तो बेटी ही होगी। लेकिन लारा ने कहा कि जो भी हो स्वस्थ हो इसलिए उनका पूरा ध्यान बच्चे की सेहत पर है।
हालांकि भूपति ने बताया, मैं चाहता हूं कि बेटी हो लेकिन लड़का भी हो तो मुझे उतनी ही खुशी होगी। लारा और भूपति ने इस वर्ष फरवरी में शादी की थी। भूपति से मुलाकात से पहले लारा और मॉडल केली दोरजी के बीच सात साल तक सम्बंध रहा था। और लारा भी भूपति की दूसरी पत्नी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












