कला के लिए नो BORDER, पाकिस्तान में भट्ट की 'डैडी' का मंचन
कला के लिए ना कोई सरहद होती है, ना ही कोई वीज़ा पासपोर्ट। कला को ज़रूरत होती है तो बस उसके नुमाइंदों की। वो बाशिंदे जो जिन्हें इश्क होता है तो बस सच्ची कला से, ना कोई मज़हब का बैर उसे रोक सकता है, ना ही किसी सरहद पर लगा पहरेदार उसे काट सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कला को लेकर ऐसा ही कुछ रिश्ता है। यहां का शाहरूख वहां की मोहब्बत में घुला है तो वहां के राहत यहां के सुरों में रोज़ छेड़ दिये जाते है। महेश भट्ट् और पूजा भट्ट का बहुचर्चित प्ले डैडी भी कला की इस लेन देन का हिस्सा बनने वाला है।
1989 में आई पूजा भट्ट की इस डेब्यू फिल्म ने जितनी तारीफें बटोरी थीं, उसे नाटक की शक्ल में उतारने के बाद भी ये उतना ही हिट रहा। अब यहा नाटक भारत में सबका दिल जीतने के बाद पाकिस्तान में भी मंचित होगा।
कराची के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस नाटक का मंचन होगा जिसकी जानकारी पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर पर दी। यह फेस्टिवल कराची की परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी ने आयोजित किया है। इस नाटक में अनुपम खेर की भूमिका इमरान ज़ाहिद निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications