महेश भट्ट ने किया 1 करोड़ का मानहानि केस, एक्ट्रेस ने लगाए ड्रग्स-लड़की सप्लाई जैसे गंभीर आरोप
फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनके भाई मुकेश भट्ट ने एक्ट्रेस लवीना लोध के लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सोमवार को बॅाम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का केस किया है। इसके चलते दोनों ने लवीना के झूठ बोलने पर उनक पर 1 करोड़ रुपए की मांग की है। साथ ही कोर्ट के सामने ये भी अपील की है कि लवीना को झूठा, निंदनीय और अपमानजनक आरोप लगाने से रोका जाए।
याद दिला दें कि बीते सप्ताह के अंत में लवीना लोध ने ये दावा किया था कि महेश भट्ट के भतीजे सुमित सभरवार से उनकी शादी हुई थी। लेकिन वह ड्रग्स का स्पालाई करते हैं। साथ ही लड़कियां भी भेजते हैं।

इसकी खबर महेश भट्ट को भी है। उन्होंने तलाक की अर्जी दी है। लवीना ने कहा है कि महेश भट्ट उनके परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॅान हैं।


Click it and Unblock the Notifications