'मल्टी सेक्स पार्टनर' से खुश महेश, पूजा परेशान

महेश भट्ट जो कि बॉलीवुड के एक जाने माने निर्देशक निर्माता हैं और साथ ही अपनी लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं आजकल सेक्स को अपनी फिल्मों में डालकर लोगों को वो परोस रहे हैं जो कि वो देखना चाहते हैं। महेश भट्ट का कहना है कि वो जमाने गये जब लोग एक ही सेक्स पार्टनर के साथ रहना पसंद करते थे आजकर लोगों के लिए कई लोगों के साथ सेक्स करना कोई बड़ी बात नहीं है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। महेश भट्ट की इससे पहले आई फिल्मों मर्डर, राज़, राज़ 2 में भी महेश भट्ट के किरदार मल्टी सेक्स पार्टनर के साथ इंवॉल्व थे।
अब एक बार फिर से 'मर्डर 3' में भी महेश भट्ट अपनी उसी सोच को सामने रखने वाले है। महेश भट्ट ने हमेशा से अपनी फिल्मों के जरिये जिस्मानी संबंधों से जुड़ी बातों को बड़ी ही आसानी से सबके सामने रखा है। लेकिन लोगों के लिए महेश भट्ट का इतनी आसानी से इस विवादास्पत विषय पर बात करना और अपनी राय देना कुछ अजीब है। भारत देश में जहां युवा सबसे ज्यादा फिल्मों और उनके किरदारों से प्रभावित होते हैं वहां पर एक जाने माने फिल्मकार महेश भट्ट का ऐसा बयान वाकई लोगों की सोच पर बुरा असर डाल सकता है। खुद महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को आने वाले अश्लील मैसेज और कॉल्स इस बात का उदाहरण हैं कि उनकी सोच ने युवाओं पर किस तरह का असर डाला है।


Click it and Unblock the Notifications