शबाना के बाद महेश भट्ट ने भी किया 'आरक्षण'का समर्थन

महेश भट्ट ने टि्वटर पर लिखा है कि जो कुछ भी हो रहा है वो बेहद ही निंदनीय है। हमारे नेताओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। महेश भट्ट से पहले बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी आरक्षण के बवाल को शर्मनाक करार दिया है।
गौरतलब है कि सामाजिक संगठनों ने फिल्म आरक्षण को लेकर खासा बवाल मचाय़ा हुआ है और कहा है कि इस फिल्म से समाज में एक असमानता और हिंसक माहौल पैदा हो जायेगा जिसके लिए इस फिल्म को तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए। लेकिन प्रकाश झा का कहना है कि पहले वो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देख लें और उसके बाद कोई फैसला लें।
आपको बता दें कि फिल्म आरक्षण में प्रकाश झा ने समाज के एक वर्ग को शिक्षा के लिए जूझते हुए दिखाया है। फिल्म में अमिताभ एक आदर्श शिक्षक की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान ने दलित युवक की भूमिका निभायी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अमिताभ की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं मनोज बाजपेयी खलनायक के रूप में हैं। फिल्म को 12 अगस्त को प्रदर्शित होना है लेकिन फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर बवाल में फंस गयी है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही फिल्म के प्रदर्शन को रोक लगा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











