इस डायरेक्टर ने पाकिस्तानी कलाकार को किया साइन..क्या होगा आगे!
महेश भट्ट ने अपनी अगली फिल्म के लिए पाकिस्तानी कलाकार को साइन किया है और उन्होंने कहा है कि अभी तक सरकार ने कलाकारों को बैन नहीं किया है।
महेश भट्ट अक्सर अपनी खुली राय के लिए जाने जाते हैं। वो जो कहते हैं बेबाक कहते हैं और उनके पास हमेशा प्वाइंट होता है। इस बार महेश भट्ट ने एक धमाका किया है। जी हां जहां एक ओर पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर इतना कुछ हो गया। फवाद खान जैसे सुपरस्टार वापस पाकिस्तान चले गए वहीं महेश भट्ट ने एक नया कदम उठाया है।
[कैटरीना कैफ की ये तस्वीर कल रात से हो रही है VIRAL!]
महेश भट्ट ने अपनी अगली फिल्म के लिए एक पाकिस्तानी कलाकार को साइन किया है। जी हां महेश भट्ट ने शफकत अमानत अली को अगली फिल्म के गाने के लिए साइन किया है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में होने वाले एक प्ले का भी हिस्सा अमानत अली होंगे।

महेश भट्ट की जिस प्ले में अमानत अली होंगे वो दोनों देशों के प्रेम और शांति पर ही आधारित हैं। महेश भट्ट के अनुसार "उड़ी अटैक के बाद भारत पाकिस्तान के रिश्तो में काफी कड़वाहट आ गई लेकिन सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन नहीं किया और जब सरकार ने बैन नहीं किया तो हम क्यों नहीं साइन कर सकते।"
हो सकता है महेश भट्ट के इस कदम के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना आसान हो जाए या फिर इसे किस रुप में लिया जाएगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications