..................... Salman Khan says Mahesh Bhatt should not say Sorry - Hindi Filmibeat

आलिया की वजह से महेश भट्ट मांग रहे हैं माफी, सलमान नाराज़!

Salman Khan says Mahesh Bhatt should not say Sorry
उत्तर प्रदेश में चल रहे सैफई महोत्सव में आलिया भट्ट द्वारा पार्टिसिपेट करने की बात से महेश भट्ट को काफी निराश है। महेश भट्ट ने सभी से आलिया द्वारा इस महोत्वस में पार्टिसिपेट करने की बात पर माफी मांगी है औऱ कहा है कि उन्होंने आलिया को इस महोत्वस में पार्टिसिपेट करने के लिए इजाजत देकर बहुत गलत किया है। लेकिन महेश भट्ट द्वारा माफी मांगने की बात पर सलमान खान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि महेश भट्ट जी को इस तरह से माफी नहीं मांगनी चाहिए। आलिया खुद इतनी बड़ी हैं कि अपने फैसले ले सकती हैं और दूसरी बात कि आलिया खुद कमा रही हैं और वो जहां चाहें परफॉर्मेंस दे सकती हैं।

अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी द्वारा सैफई महोत्सव में सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकारों को जेट प्लेन से बुलाने और उनके परफॉर्मेंस से महोत्वस को सजाने के लिए अखिलेश यादव ने करोड़ों खर्च किये हैं। इस बात से कुछ लोग बेहद नाराज हैं। कुछ आलोचकों का कहना है कि एक तरफ जहां मुजफ्फरनगर में दंगे से पीड़ित लोग और राज्य में अत्यधिक ठंड से लोग मर रहे हैं ऐसे में इन कलाकारों को उत्तर प्रदेश में बुलाकर किसी महोत्सव का आयोजन करने में इतने पैसे खर्च किये जा रहे हैं ये गलत है। इन्हीं पैसों से इन गरीब लोगों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ कलाकार भी इस महोत्वस में भाग लेने नहीं गये लेकिन जिन्होने इस महोत्वस में भाग लिया उनमें सलमान खान भी शामिल हैं। लेकिन सलमान का कहना है कि इस महोत्वस में भाग लेने के लिए जो रकम उन्हें मिली है उसमें से एक बड़ी रकम उन्होंने अस्पताल को दान दे दी है।

लेकिन दूसरी तरफ आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट इस बात से थोड़ा सा परेशान हो गये कि आलिया ने भी इस महोत्वस में पार्टिसिपेट किया। हालांकि महेश भट्ट ने ही उन्हें इस महोत्वस में भाग लेने के लिए परमीशन दी थी लेकिन बाद में जब इस महोत्सव की इतनी आलोचना हुई तो महेश भट्ट को भी कहीं ना कहीं लगा कि ये गलत था। इसपर सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा- "भट्ट साहब आपको सॉरी बोलने की कोई जरुरत नहीं है। आलिया की परवरिश बहुत ही अच्छे से हुई है। आलिया के साथ स्टेज शेयर करके मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वो अपनी रोजी रोटी अपने हार्डवर्क और डिग्निटी के साथ कमाती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X