रणबीर और आलिया प्यार में हैं- रिश्ते पर राजी हुए पापा महेश भट्ट, बोले रणबीर...
Recommended Video

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनको लेकर किसी ना किसी का बयान तो सामने आता ही रहता है। हाल ही में अनिल कपूर ने दोनो को ज्यादा ज्यादा साथ रहने की सलाह दी और ये भी कहा था कि दोनो साथ में काफी अच्छे लगते हैं। बता दें कि अब दोनो के रिश्ते पर आलिया के पापा यानि महेश का बयान आया है जो कि दोनो के रिश्ते पर मुहर लगाता है। दरअसल उन्होने अपनी बेटी के लिए रणबीर कपूर को परफेक्ट बताया और कहा कि रणबीर ही आलिया के लिए सही इंसान है।
अब इसके बाद अगर ये खबरें सामने आती हैं कि काफी जल्दी दोनो शादी के बंधन में बंध सकते हैं तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। बात करें रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की तो वो इस बारे में अपनी हरी झंडी दे चुके हैं और फिलहाल वो अपनी बीमारी की इलाज करना रहें हैं।

आलिया और रणबीर एक दूसरे को काफी समय डेट कर रहें हैं और मीडिया में अपना रिश्ता भी मान चुके हैं। गौरतलब है कि इस समय दोनो फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहें हैं जो कि दोनो के रिश्ते को और मजबूत कर रहा है। फिलहाल आप देखिए आलिया और रणबीर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications