Pics: सेक्स के भूखे भारतीयों के लिये महेश भट्ट की फिल्में

राज़, जिस्म, कसूर जैसी सेक्स से भूरपूर हिट फिल्मों के निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन आजकल वो अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि भारत में इस तरह की फिल्में इसलिए हिट होती हैं क्योंकी भारतीयों की सोच में ही सेक्स बसा हुआ है। है। भारतीय भले ही मुंह से ना कहें लेकिन वो हमेशा सेक्स के बारे में ही सोचते रहते हैं और इसलिए इस तरह की फिल्मों को देखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

महेश भट्ट ने शुरुआत में तो कई रोमांटिक और गंभीर विषयों पर फिल्में बनाई जैसी डैडी, अर्थ, दिल है कि मानता नहीं लेकिन इन फिल्मों की तुलना में उन्हें अपनी राज़, जिस्म जैसी फिल्मों से ज्यादा अच्छा बिजनेस और पहचान मिली और शायद यही वजह है कि आज भट्ट कैंप अपनी सेक्स सामग्री से भरपूर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

महेश भट्ट ने अपने बयान में साफ साफ कहा है कि भारतीय सेक्स के भूखे हैं और उन्हें इसी तरह की फिल्में देखना पसंद है। कामुकता भारत में एक बीमारी की तरह फैलती जा रही है। उनके अनुसार आज के समय में दिल है कि मानता नहीं और डैडी जैसी फिल्में लोगों को पसंद नहीं आती हैं उन्हें अब सेक्स से भरपूर फिल्में चाहियें इसलिए उनकी 6 करोड़ में बनी फिल्म जिस्म 2 ने 36 करोड़ का बिजनेस किया वो भी सिर्फ सन्नी लियोन की बदौलत। भले ही लोग सन्नी की वजह से फिल्म के बारे में कुछ भी कहें लेकिन सच तो यही है कि आज भारतीयों की सोच बदल चुकी है। और अपने दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखकर ही महेश भट्ट अब अपनी फिल्मों का विषय चुनते हैं।

तो आइये देखते हैं महेश भट्ट ने अभी तक अपने सेक्स के भूखे भारतीयों के लिये किन किन फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X