..................... Mahesh Bhatt says, Hamari Adhuri Kahani will be Vidya Balan's best film - Hindi Filmibeat

विद्या बालन की बेस्ट फिल्म हैं 'हमारी अधूरी कहानी'!

विद्या बालन की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका एक कारण तो यह भी है कि काफी समय हो गया, जब विद्या ने बड़े पर्दे पर अपना पुराना जादू चलाया है। 2014 में आई विद्या की दो फिल्मों में से एक पर भी हिट का तमगा नहीं लग सका। दर्शकों ने दोनों ही फिल्मों को सिरे से नकार दिया।

बहरहाल, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि उनकी आनेवाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में विद्या बालन ने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है। इस फिल्म में विद्या बालन समेत, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में हैं। महेश भट्ट इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह कहानी उनकी निजी जिंदगी से प्रेरित है।

'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म के लेखक भी महेश भट्ट हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। महेश भट्ट इस फिल्म में विद्या के किरदार से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। और उनका मानना है कि विद्या बालन ने फिल्म में अपना बेस्ट परफॉर्मेस दिया है।

महेश भट्ट ने कहा, अनुपम खेर ने जिस तरह से सारांश के दौरान खुद को मुझे सौंप दिया था, वैसा उसके बाद कोई एक्टर नहीं कर सका। विद्या में भी मुझे काम के प्रति वही समर्पण दिखता है। विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस मुझे मिली हैं, जो किसी हद तक वहां पहुंच पायी हैं। उन्होंने हमारी अधूरी कहानी में आग लगा दी है। महेश भट्ट ने कहा है कि इस फिल्म में दर्शक एक नयी विद्या बालन को देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X