इमरान बिना राज़ या मर्डर नहीं सोच सकता- महेश भट्ट

महेश भट्ट की सेंसेशनल और इंटिमेट फिल्मों के जरिये खुद को सीरियल किसर का तमगा दिला चुके इमरान हाशमी भले ही खुद को इस तमगे से छुटकारा दिलाने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हों लेकिन लगता है कि उनके मामाजी यानी कि महेश भट्ट साहब अपने भांजे का पीछा इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले। महेश भट्ट का कहना है कि उनकी राज, मर्डर जैसी फिल्मों के हीरो कल भी इमरान थे और आने वाले समय में भी इमरान ही रहेंगे। जब भी उन्होंने इमरान के अलावा किसी और एक्टर के साथ इन फिल्मों की सीरीज बनाई है तो अक्सर वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल ही हुई हैं। तो वो आगे इस तरह का रिस्क नहीं लेंगे।

इमरान हाशमी का कहना है कि महेश भट्ट ने ही उन्हें इस तरह की भूमिकाएं देकर सीरियल किसर जैसा टैग उन्हें दिला दिया है। हालांकि महेश भट्ट का मानना है इमरान हाशमी की सफलता के पीछे इन्हीं फिल्मों का हाथ है। अगर ये फिल्में नहीं होतीं तो इमरान इतना मशहूर भी नहीं होते। महेश भट्ट ने कहा कि आगे भी इमरान हाशमी इन फिल्मों की आने वाली कड़ियों में शामिल रहेंगे। भले ही होरोइनें बदलती रहें।

वैसे महेश भट्ट के इस स्टेटमेंट के पीछे वजह ये थी कि खबरें आ रही हैं महेश भट्ट की राज़ और मर्डर सीरीज की अगली फिल्मों में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि सिद्धार्थ को दि विलेन फिल्म में कुछ ऐसा ही किरदार निभाने को मिला है। ऐसे में इन खबरों को गलत साबित करने के लिए महेश भट्ट ने स्टेटमेंट दिया है कि उनकी राज और मर्डर जैसी हिट फिल्मों की आने वाली कड़ियों में वो अपने भांजे इमरान हाशमी को ही कास्ट करेंगे।

वैसे भी दर्शकों को इन फिल्मों में इमरान हाशमी ही ज्यादा भाते हैं। ऐसे में महेश भट्ट भी नहीं चाहते कि उनकी फिल्मों को किसी तरह का नुकसान हो और लोग उनकी फिल्मों की बजाय दूसरी फिल्मों को देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएं। इमरान जैसा आकर्षण किसी और हीरो में है ही नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X