अब महेश भट्ट की बहन ने लवीना लोध पर किया मानहानि का केस, मांगा 90 लाख रुपये का हर्जाना
फिल्ममेकर महेश भट्ट के खिलाफ हाल में ही एक्ट्रेस और मॉडल लवीना लोध ने गंभीर आरोप लगाए थे। लवीना ने पति सुमित सभरवाल को महेश भट्ट का भांझा बताया था और कहा था कि पति बॉलीवुड में ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करते हैं। साथ ही महेश भट्ट को इंडस्ट्री का डॉन बताया था। इस गंभीर मामले के बाद महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल और उनके भांझे साहिल बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ सिटी सिविल कोर्ट में मानहानि का केस फाइल किया है। साथ ही 90 लाख रुपये हर्जाने की मांग की है।
महेश भट्ट की बहन व भांजे ने अदालत से गुहार लगाई है। लवीना ने अपमानजनक बयान दिया और छवि खराब करने की कोशिश की है। ऐसे में लवीना उनसे लिखित में माफी मांग और हर्जाने के तौर पर 90 लाख रुपये दें। बता दें लवीना ने सोशल मीडिया पर इस तरह के आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था जिसे लेकर भी महेश भट्ट की बहन ने डिलीट करने की मांग की है।
कोर्ट में दायर केस में महेश भट्ट की बहन ने कहा है कि लवीना के पति बहुत ही दूर के रिश्तेदार हैं। साल 2010 में लवीना ने उनके दूर के रिश्तेदार सुमित सभरवाल से शादी की थी ।


Click it and Unblock the Notifications











