..................... Mahesh Bhatt's reaction of 'Raazi' will even make daughter Alia Bhatt feel proud - Hindi Filmibeat

राजी देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे है महेश भट्ट, आलिया के लिए बोली इतनी बड़ी बात

काफी समय से चल फिल्म राजी इंतजार आज खत्म हो गया और फिल्म पूरे देश भर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने सबसे पहले आलिया भट्ट के पिता और मशहूर निर्देशक महेश भट्ट पहुंचे और आलिया की ये फिल्म उनको काफी ज्यादा पसंद आई है। महेश भट्ट ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म में अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा अभिनय किया है और उनका काम लाजवाब था।

इसके साथ ही उन्होने फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार की तारीफ भी की। बेटी की इस फिल्म को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे महेश भट्ट ने अपनी खुशी ट्विटर के जरिए सबके पास पहुंचाई।

alia bhatt, raazi, mahesh bhatt, meghna gulzar, आलिया भट्ट, राजी, मेघना गुलजार, महेश भट्ट

फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को काफी ज्यादा तारीफें मिल रही है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। इस फिल्म की बात करें तो कह सकते है कि फिल्म काफी अलग है।

इस तरह की फिल्में बॉलीवुड में पहले भी बनी है और कई जासूसी थ्रिलर देखने को मिली हैं लेकिन मेघना गुल्जार की फिल्म इसलिए अलग है क्योंकि इसमें एक महिला किरदार है।

जो कमजोर तो पड़ती है लेकिन जब मातृभूमि की बात आती है तो हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहती है। इस फिल्म को मिल रहे अच्छे रिसपॉंस से तो यही लगता है कि ये एक फिल्म है जो कि कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

महिला प्रधान फिल्म फिलहाल भारत में काफी कम चल पाती है पर देश की मिट्टी से सजी ये फिल्म कही अब तक महिला प्रधान सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनकर सामने ना आए।

आलिया भट्ट जबसे बॉलीवुड में आई है तब से उन्होने कई तरह की फिल्मों में काम किया है और अपने आपको साबित किया है। हर तरह की फिल्मों को अच्छी तरह से निभाने का हुनर रखती है है आलिया भट्ट।

बता दें कि आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और इसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और काफी सारी हिट फिल्में दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X