Mahesh Bhatt की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया हालचाल!

Recommended Video
हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के दमदार फिल्म निर्देशक और अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनकी तबियत को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जोकि आपको चौकाने के लिए काफी है। खबरें हैं कि महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है। जी हां, ये सच है और इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस उनको लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। खबरें हैं कि महेश भट्ट अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचे थे जहां इसको लेकर खुलासा करते हुए बताया गया था कि उनको हार्ट की समस्या है और सर्जरी करवानी पड़ेगी।
उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और फिलहाल वह घर पर रिकवर कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक इस वक्त घर पर ही आराम कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो फुल बेड रेस्ट पर हैं और घर में ही आराम करने की सलाह उनको दी गई है।
अभी तक इस खबर को लेकर किसी को कुछ पता नहीं था लेकिन अब उनके बेटे राहुल भट्ट ने इसको लेकर पुष्टि की है और बताया है कि, पिता को शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।
काफी समय महेश भट्ट ने किसी तरह की फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि उनके नाम पर सारांश', 'आशिकी', 'जहर', 'जिस्म' 'राज', 'दुश्मन' और 'फुटपाथ' जैसी फिल्में दर्ज हैं।
इस वक्त उनकी बेटी आलिया भट्ट उनकी विरासत को आगे ले जा रही है और लगातार दमदार फिल्में कर रही है। हालांकि कुछ समय पहले वो भी मां बनी हैं और उन्होने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राहा है।


Click it and Unblock the Notifications











