सुशांत मेरी फिल्म में छोटा सा रोल करने को भी तैयार था - महेश भट्ट ने पुलिस को दिए साफ बयान
महेश भट्ट ने आखिरकार, मुंबई पुलिस से तीन घंटों की पूछताछ में उन कई सवालों पर जवाब दिया जो पिछले कई दिनों से लोगों के ज़ेहन में घूम रहे हैं और कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में भी उठाए। महेश भट्ट ने जहां सुशांत के साथ अपनी मुलाकातों पर खुलासे किए वहीं अपने और रिया चक्रवर्ती के ईक्वेशन पर भी बात की।
ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट की मानें तो महेश भट्ट ने अपने बयानों में साफ किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत से 2018 - 2019 के बीच केवल दो बार मिले थे। पहली बार वो नवंबर 2018 में सुशांत से मिले थे।

Recommended Video
दूसरी बार सुशांत की मुलाकात महेश भट्ट से रिया चक्रवर्ती के ज़रिए हुई थी क्योंकि उस वक्त रिया को जलेबी के लिए कास्ट किया गया था। रिया के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि वो उन्हें अपना गुरू मानती है।
महेश भट्ट ने बताया कि सुशांत उनके साथ काम करने में बहुत दिलचस्पी रखता था, भले ही उसे कोई भी रोल दिया जाए। सड़क 2 पर बात करते हुए महेश भट्ट ने साफ किया कि सड़क 2 की लीड कास्ट हमेशा से संजय दत्त ही थे क्योंकि वो उन्हीं की 1991 फिल्म का सीक्वल थी।
महेश भट्ट ने एकदम साफ शब्दों में बताया कि रिया चक्रवर्ती या सुशांत सिंह राजपूत को सड़क 2 में कास्ट करने को लेकर कभी कोई चर्चा ही नहीं की गई।


Click it and Unblock the Notifications












