पर्दे पर लौटने की आस में स्माइली सूरी
मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की भतीजी और निर्देशक मोहित सूरी की बहन स्माइली सूरी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। चार वर्ष पूर्व वह फिल्म 'कलयुग' में दिखी थी।
स्माइली ने कहा, "कलयुग की सफलता के बाद मैं और अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन मुझे कोई भी फिल्म नहीं मिली। वैसे मैं कुछ भी करने की जगह कुछ अच्छा करने पर विश्वास करती हूं।"
स्माइली एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार वह निर्देशक एन.चंद्रा की आगामी फिल्म 'ये मेरा इंडिया' में दिखेंगी। उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में पूरब कोहली, प्रवीण डबास और रजीत कपूर भी दिखेंगे।
कलयुग बालीवुड महेश भट्ट मोहित सूरी स्माइली सूरी bollywood kalyug mahesh bhatt moit suri smiley suri


Click it and Unblock the Notifications