Mahesh Bhatt ने शाहरुख खान की Jawan के लिए बोल डाली ऐसी बात? सभी स्टार्स को लगेगा झटका!

जवान की रिलीज के बाद शाहरुख खान ने जो कर दिया है वो शायद ही आसानी से टूटेगा.. हम बात कर रहे हैं पहले दिन के कलेक्शन के बारे में। एक तो गुरुवार ऊपर से किसी तरह की कोई छुट्टी नहीं थी। इस फिल्म ने 129 करोड़ का कलेक्शन करके धमाका कर दिया।
अब जवान को लेकल फिल्ममेकर महेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल महेश भट्ट और शाहरुख खान एक दूसरे काफी अच्छी तरह से जानते हैं और साथ काम भी किया है।
महेश भट्ट इस दौरान ईटाइम्स से बात कर रहे थे और उन्होने कहा, "सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं, वे चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं। एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का उपयोग करता है, एक निशान छोड़ता है दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरणा का स्रोत।
शाहरुख इसका जीवंत अवतार हैं।" महेश भट्ट का ये बयान चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से महेश भट्ट के इस बयान को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सिर्फ महेश भट्ट ही नहीं बल्कि कई सितारों ने जवान की तारीफ की है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने लिखा था, "#जवान... ब्लॉकबस्टर सिनेमा... @Atlee_dir खुद किंग के साथ किंग साइज मनोरंजन प्रदान करते हैं!! अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आए हैं... आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति @iamsrk का कोई मुकाबला नहीं है... वह यहां आग लगा रहा है!!
जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगा... यह कितना अच्छा है!!'' इसके अलावा एसएस राजामौली, ऋतिक रोशन और कंगना रनौत जैसे सितारों ने भी जवान की भर भर के तारीफ की है और सभी को फिल्म पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications