राज़ 4 में नजर आएंगे नये चेहरे- महेश भट्ट

बिपाशा बसु और इमरान हाशमी की फिल्म 'राज़ 3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती नजर आ रही है। अब महेश भट्ट ने ये फैसला किया है कि इसके बाद राज़ 4 में वो बिल्कुल नये चेहरों को लांच करेंगे। राज़ 3 ने अभी तक पांच दिनों में कुल 41 करोड़ का बिजनेस किया है और उम्मीद की जा रही है कि अपने पहले सप्ताह में ये फिल्म कुल 55 करोड़ का बिजनेस करेगी।

राज़ 3 में बिपाशा बसु के निगेटिव किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है ये कहना गलत ना होगा कि बिपाशा का किरदार ही इस फिल्म की यूएसपी है। जिसने भी इस फिल्म को देखा उसे बिपाशा के किरदार में निगेटिवनेस नहीं बल्कि पॉसिटिवनेस ही नजर आई। इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता सिर्फ फिल्म के सह- कलाकार ही बनके रह गए। बंगाली बाला ने अपने काले जादू से सभी को अपना दीवाना बना दिया।

अभी तक राज़ 3 ने इमरान हाशमी की ही फिल्म मर्डर 2 और जन्नत 2 की रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इमरान हाशमी और भट्ट कैंप की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है राज़ 3। इसकी सफलता से महेश भट्ट इतने खुश हैं कि वो अब इसके सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। जिस तरह जिस्म 2 मे सन्नी लियोन जैसे नये चेहरे के साथ भट्ट कैंप ने सफलता की नयी ऊंचाईयों को छुआ है उसी तरह अब राज़ 4 में भी एक नया चेहरा लाकर वो दर्शकों को भी कुछ नया परोसना चाहते हैं।

राज़ 3 ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छा बिजनेस किया है साथ ही पाकिस्तान में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। अब देखना है कि राज़ 4 के लिए नये चेहरे की तलाश में भट्ट कैंप कहां कहां भटकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X