कंगना रनौत के आरोपों पर महेश भट्ट का जवाब- वह अभी बच्ची है, मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा
Recommended Video
कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि महेश भट्ट ने एक बार कंगना पर चप्पल फेंका था। वहीं, रंगोली आए दिन आलिया भट्ट पर भी निशाना साधती रहती हैं। इस बारे में जब महेश भट्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कंगना को बच्ची बताते हुए कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया।
महेश भट्ट ने कहा, वह (कंगना) एक बच्ची है और उसने अपने करियर की शुरुआत हमारे साथ की है। उसके रिश्तेदार (बहन रंगोली) के आरोपों पर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकता। हमारी परवरिश और संस्कार सिखाते हैं कि हमें बच्चों के खिलाफ उंगली नहीं उठानी चाहिए। इसीलिए अपने बच्चों के विरुद्ध कुछ भी कहना संभव नहीं है।

महेश भट्ट ने आगे कहा- मेरी परवरिश इसकी इजाजत नहीं देती। मैं जब तक जिंदा हूं तब तक अपने बच्चे के खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह मेरी परवरिश के साथ ही स्वभाव के भी खिलाफ है।


Click it and Unblock the Notifications