'सेक्स के भूखे महेश भट्ट हैं भारतीय नहीं'

एक बार फिर से महेश भट्ट विवादों के घेरे में हैं। वजह है अपनी आने वाली फिल्म मर्डर 3 के लिए दिया गया उनका हालिया बयान। महेश भट्ट ने एक बार फिर से मल्टी सेक्स पार्टनर की वकालत की है। उनका कहना है कि आज समाज बदल चुका है लोग इस बात को अपनाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं जिसके बाद महेश भट्ट पर तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही है।

लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर जमकर महेश भट्ट पर भड़ास निकाली है। लोगों ने महेश भट्ट के लिए लिखा है कि भट्ट का दिमाग खराब हो गया है, भारतीय नहीं बल्कि खुद महेश भट्ट सेक्स के लिए भूखे हैं तभी तो उन्होंने निजी जिंदगी में चार बार शादियां की है, और ना जाने कितनी बार यौन उत्पीड़न के आरोपों के शिकार हुए हैं। महेश भट्ट की फिल्मों में भी सेक्स के सिवाय कुछ और नहीं होता है। लेकिनों चंद फिल्मों के चल जाने का मतलब यह नहीं कि लोगों की सोच भी वैसे ही हो गयी है। उन्हें अपनी बातों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मालूम हो कि महेश भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर 3 के संदर्भ में कहा था कि एक से ज्यादा सेक्स रिलेशन में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि 'मर्डर 3' मल्टी पार्टनर की पैरवी करती है। जिसमें रणदीप हुड्डा ने बेहतरीन काम किया है। महेश भट्ट ने उम्मीद जतायी कि फिल्म मर्डर का यह भाग पिछले दोनों पार्ट की तरह मेगा हिट होगा। महेश भट्ट ने कहा कि फिल्में वो ही दिखाती है जो कि समाज में घट रहा है। आज समाज में लोग एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर रखते हैं इसलिए उन्होंने इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनायी है।

इससे पहले भी महेश भट्ट ने कहा था कि भारतीय लोग सेक्स देखने के लिए काफी ललायित रहते हैं तभी तो मर्डर और जिस्म जैसी फिल्में बॉक्सऑफिस पर हिट होती है उन्होंने कहा है कि भारत के दर्शकों को फिल्मों में अगर सेक्स दिखाया जाये तो वो काफी ज्यादा संतुष्ट होते हैं। लेकिन वे लोग यह कहते नहीं हैं, कहना गलत ना होगा कि सभी भारतीय सेक्स के भूखे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X