'पाकिस्तानी फिल्म इंड्स्ट्री के राष्ट्रपिता हैं महेश भट्ट..' सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बयान से मचा बवाल

Abhijeet Bhattacharya on Mahesh Bhatt- किसी वक्त शाहरुख खान की आवाज कहे जाने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अब किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनते हैं। काफी समय से वो किसी तरह की फिल्म में अपनी आवाज देते नहीं नजर आए हैं।
हालांकि उनका नाता विवादों से जुड़ा रहता है और उनके बयान कई बार बवाल काटने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अभिजीत भट्टाचार्य का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो tv9 पर नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्होने महेश भट्ट को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
फिल्ममेकर महेश भट्ट को उन्होने पाकिस्तानी एक्टरों का राष्ट्रपिता बताया है। जैसे ही उन्होने ये बात कही तो वीडियो वायरल हो गया।
क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य?
सिंगर अभिजीत से इस दौरान कुछ सवाल पूछे जा रहे थे। एंकर ने स्क्रीन पर करण जौहर, अनुराग कश्यप और महेश भट्ट की तस्वीरें दिखाईं और पूछा, 'बेहतर डायरेक्टर कौन?' अभिजीत बिना कुछ सोचे समझे आग की तरफ बढ़े और महेश भट्ट की ओर इशारा करते हुए बोले, ''ये पाकिस्तान के फिल्म इंडस्ट्री के राष्ट्रपिता हैं। पाकिस्तानियों को इधर लाने के राष्ट्रपिता हैं।'' इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अभिजीत पहले शाहरुख खान की फिल्मों के गाने गाते थे लेकिन अब वो नजर नहीं आते हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
अभिजीत भट्टाचार्य के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसकी हेकड़ी की वजह से ये फिल्म लाइन में नहीं चला बाकी गायक कलाकार अच्छा था।'' एक ने लिखा, ''ये इतना नेगेटिव क्यू हो गया है।'' एक ने लिखा, ''पेट के लिए कुछ भी काम करना पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''इसको गाना नहीं मिल रहा संतुलन खो बैठा है सोच रहा है सांसद ही बन जाए।'' आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











