महेश भट्ट इराक पर बनायेंगे डॉक्यूमेंट्री

यह पूछने पर कि क्या वजह है वह इस विषय से इतने प्रभावित हैं और डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं, वे बताते हैं कि मैं कहीं भी जाता हूं तो लोग यही कहते हैं यहां रिस्क है। न जाएं, कश्मीर न जाएं, पाकिस्तान न जाएं और मैं हमेशा ऐसी जगहों पर जाने का रिस्क लेता हूं, क्योंकि जब तक जिस विषय पर आपकी पूरी जानकारी न हो।
और उसकी जमीन पर उतर कर आप नजदीक से किसी चीज को न देखें हम तय नहीं कर पाते कि क्या सही है क्या गलत, रही जहां तक बात इस बात कि क्यों मैंने यह विषय चुना तो मैं मानता हूं कि जिस व्यक्ति ने यह जुरर्त की थी। वह दरअसल, एक आंदोलन का हिस्सा था।
उसने अपना विरोध जताया और अपना आक्रोश दिखा कर लोगों को बताया कि हमें अत्याचार के खिलाफ चुप नहीं बैठना चाहिए। सो, मुझे लगा कि पूरे मूल्क को इस बारे में नजदीक से जानना चाहिए गौरतलब है कि महेश भट्ट ने दिल्ली में उस पर आधारित द लास्ट सैल्युट नामक नाटक का भी निर्माण किया।
जिसका निर्देशन किया था अरिवंद गौर ने और मुख्य भूमिका में इमरान नजर आये । महेश भट्ट अपनी डॉक्यूमेंट्री में इराक युद्ध से संबंधित भी कई नयी चीजें उकेरनेवाले है। उल्लेखनीय है कि प्ले के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही मुंतजर अली ने महेश भट्ट व इसके मुख्य कलाकार इमरान को पत्र लिख कर आभार भी प्रकट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











