पाक में फिल्म शूट करेंगे महेश भट्ट
फिल्मकार महेश भट्ट हिंदू-मुस्लिम प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाने जा रहें है। वे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पाकिस्तान के लाहौर शहर में जाएंगे।
भट्ट की आगामी फिल्म हिंदू और मुस्लिम के बीच पनपे प्यार की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म में पाकिस्तानी गायक नौमद मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अभी तक फिल्म के नाम पर फैसला नहीं लिया गया है।
भट्ट की फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। सूरी इससे पहले बॉलीवुड को फिल्म 'आवारपन' दे चुके हैं। इस फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग लाहौर में हुई थी।
फिल्म के बारे में भट्ट ने कहा कि फिल्म की कहानी एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़के की है। उन्होंने कहा कि फिल्म का नायक जहां पाकिस्तानी गायक नौमद होगा वहीं नायिका भारतीय होंगी। उन्होंने कहा कि अभी अभिनेत्री के नाम पर फैसला नहीं लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











