राज़ 3 के लिए महेश भट्ट रिकॉर्ड करेंगे एंटी स्मोकिंग मैसेज

महेश भट्ट ने बताया "मैने अभी तक बिपाशा की स्मोकिंग करते हुए तस्वीर पर दो स्क्रोल्स और दो डिस्क्लेमर्स लगाए हैं। अब मैं खुद अपनी आवाज में एक मैसेज की डबिंग करुंगा और उस मैसेज को 'राज 3' की शुरुआत और अंत में चलाया जाएगा। मैं कोर्ट की सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने इस पेश करुंगा और कोशिश करुंगा कि इस नोटिफिकेशन से छुटकारा मिल सके।"
ज्ञात हो कि यूनियन हेल्थ मिनिस्टरी ने फिल्मों में स्मोकिंग दृष्यों को बैन करने को कहा है और अगर किसी फिल्म में स्मोकिंग सीन फिल्माए जाते हैं तो उसके एक्टर एक्ट्रेस को एंटी स्मोकिंग का मैसेज डब करके फिल्म के दौरान सुनाने को भी कहा है। साथ ही कहा गया है कि स्मोकिंग सीन के दौरान लिखित में एंटी स्मोकिंग का मैसेज दिखाया जाना चाहिए।
करीना कपूर की फिल्म हिरोईन में भी करीना कपूर पर काफी स्मोकिंग सीन्स फइल्माए गे हैं। और कोर्ट ने इन सीन्स को लेकर काफी नाराजगी भी जताई। अब जल्द ही फिल्म 'हिरोइन' के लिए करीना कपूर एंटी स्मोकिग मैसेज रिकॉर्ड करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications