'मुझे सबके सामने...', बेटी आलिया को पैनिक अटैक आने पर महेश भट्ट ने किया था ऐसा काम, सन्न रह गई थी एक्ट्रेस

Alia Bhatt On Panic Attack: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नेपोटिजम के जाल से निकलकर अपनी खुद की एक ऐसे पहचान कायम की है कि अब वो महेश भट्ट की बेटी के नाम से नहीं बल्कि महेश भट्ट आलिया भट्ट के पिता के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। स्टूडेंट से लेकर आशिकी और स्पाई से लेकर गंगूबाई तक के आलिया ने एक से बढ़कर एक अलग किरदार परदे पर उतारे हैं।
कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की थी। आलिया ने बताया था कि पहली फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। उस वक्त पिता महेश भट्ट का रिएक्शन देख वह हैरान रह गई थीं। आलिया भट्ट ने इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग से ठीक एक दिन पहले उन्हें पैनिक अटैक आया था। इसके बाद उन्होंने रोते हुए पिता महेश भट्ट को फोन किया। उस वक्त वह कांप रही थीं। बेटी की हालत को समझते हुए महेश भट्ट ने उन्हें तुरंत अपने ऑफिस बुला लिया था।
पैनिक अटैक आने पर पिता महेश भट्ट के रिएक्शन को याद करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, 'मुझे लगा कि वह मुझे गले लगा लेंगे। कमरे में शांति होगी, लेकिन मैं रूम 8 लोगों के साथ एंटर हुई। उन्होंने मुझे सबके सामने मुझे रूम के बीच खड़ा कर दिया और कहा कि जो कुछ भी फील कर रही हो, बताओ।'
पिता महेश भट्ट का ये बिहेवियर आलिया भट्ट को बिलकुल भी ठीक नहीं लगा। एक्ट्रेस बताया, 'मैंने उनसे कहा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि बस बताओ। इसके बाद मैंने वैसा ही किया। अच्छी बात ये थी कि मुझे अच्छा महसूस होने लगा। इमरान हाशमी भी वहीं पर थे और उन्होंने मुझसे कहा कि आलिया, तुम हर फिल्म से पहले ऐसा महसूस करोगी, हर शॉट से पहले ऐसी हालत होगी।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' रिलीज के लिए तैयार है। इसमें वह इसमें वह वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका डायरेक्शन वसंत बाला ने किया है। फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी आलिया भट्ट ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











