हार्ट अटैक से हुई 'महेश भट्ट' की मौत ? बेटी पूजा भट्ट ने कहा पिता के निधन की खबर पर फोन आ रहे हैं

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी बॅालीवुड स्टार्स के मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि कई बार इस तरह की खबरें महज अफवाह साबित होती है। मामला गर्म होने पर स्टार्स या फिर उनके परिवार को सच्चाई बताने के लिए सामने आना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट के साथ।

अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर महेश भट्ट हमेशा से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो गई कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया है। जिसके बाद खबर इस रफ्तार से फैली कि बेटी पूजा भट्ट को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।

mahesh bhatt

पूजा ने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अफवाह फैलाने वाले और फिक्र करने वाले लोगों के लिए जो परेशान थे कि मेरे पिता महेश भट्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

आपके लिए साक्षात सबूत है। मेरे पिता अपने अंदाज से जिंदगी को जी रहे हैं। बिना फीतों के लाल जूतों में। पूजा ने महेश भट्ट की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि इन सभी स्टार्स को अपनी मौत की झूठी खबर के बाद ये कहना पड़ा था कि मैं अभी जिंदा हूं। यहां देखिए पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X