'क्रियेचर 3डी' तो दुश्मनों को भी पसंद आयेगी: महेश भट्ट
एक बार फिर से विक्रम भट्ट की किसी फिल्म का इंतजार काफी बेताबी से किया जा रहा है। इस बार जिस फिल्म का लोग वेट कर रहे हैं उसका नाम है 'क्रियेचर 3डी'। जिसमें रहस्य, रोमांच,प्यार और डर का समावेश किया गया है। फिल्म के बारे में खुद महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म इतनी अच्छी बनी है जिसे देखकर हर कोई बस झूम उठेगा।
'क्रियेचर 3डी' तो दुश्मनों को भी पसंद आयेगी
फिल्म की तारीफ करते-करते महेश भट्ट ने तो यहां तक कह दिया कि यह फिल्म उनके दुश्मनों को भी पसंद आयेगी। महेश ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "हमारे फिल्म जगत के परिदृश्य में विक्रम भट्ट की विशाल छलांग! क्रीचर एक ऐसी फिल्म है, जिसे आपके दुश्मन भी पसंद करेंगे। यह चीजों को पूरी तरह बदलकर रख देने वाली है।"
12 सितंबर को रिलीज हो रही 'क्रियेचर 3डी'। में बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नकवी हैं। इस तरह की फिल्म अभी तक भारत में नहीं बनी है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म का ध्यान लोगों की तरफ खींचने के लिए हाल ही में फिल्म का एक प्रमोशनल सांग रिलीज किया गया है। जिसमें जबरदस्त सेक्स का तड़का लगा है। इस गाने को सुरवीन चावला और रजनीश दुग्गल पर फिल्माया गया है।
आईये डालते हैं एक नजर 'क्रियेचर 3डी' की तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications











