..................... यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट ने NCW में दाखिल किया जवाब | Mahesh Bhatt appears before NCW in sexual harassment case and shared a statement - Hindi Filmibeat

यौन उत्पीड़न मामले में महेश भट्ट का जवाब- 'तीन बेटियों का पिता हूं, मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ'

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट, उर्वशी रौतैला, ईशा गुप्ता, मौनी रॉय, रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला के खिलाफ एक ताजा नोटिस जारी किया था। यह यौन उत्पीड़न से जुड़ा मामला था। इस मामले में महेश भट्ट ने जवाब दिया है। महेश भट्ट ने कहा कि उनके नाम और फोटो का ग़लत इस्तेमाल किया गया है। IMG Ventures नाम की कंपनी से मेरा कोई संबंध नहीं है।

मामला ऐसा है कि.. IMG Ventures नाम की एक कंपनी पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगा है और इन सभी कलाकारों ने इस कंपनी का प्रचार किया है।

Mahesh Bhatt

सामाजिक कार्यकर्ता और परी फॉर इंडिया की संस्थापक, योगिता भायना ने आईएमजी वेंचर्स के प्रमोटर सनी वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सनी वर्मा के खिलाफ मॉडलिंग और प्रॉजेक्ट दिलाने के बहाने लड़कियों को ब्लैकमेल करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कई लड़कियां सनी और उनके साथियों द्वारा यौन व मानसिक हमले का शिकार हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सनी वर्मा की कंपनी 2,950 रुपये का शुल्क लेती थी, जिसके बाद लड़कियों को मॉडलिंग की दुनिया में प्रमोट करने के लिए अश्लील फोटो लाने के लिए कहती थी।और लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने के बाद सनी वर्मा उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X