Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पिता ने जाहिर की खुशी

Mahesh Babu's daughter sitara: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज बहुत खुश है, उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जारिए फैंस के साथ साझा की है। इस खुशी के पीछे का कारण है महेश बाबू की 11 साल की बेटी सितारा, जिन्होंने कम उम्र में ही बिलबोर्ड पर एक मॉडल के तौर पर अपनी जगह बनाई है।
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी फिल्मों को फैंस की ओर से मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर किसी और कारण से गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर के इस गौरव की वजह उनकी बेटी सितारा बनी हैं।
अभिनेता महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की लाडली सितारा ने महज 11 की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं।
महेश बाबू एक खुश और गौरवान्वित पिता हैं, क्योंकि उनकी बेटी सितारा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो उन्होंने टॉलीवुड हीरो के रूप में अपने 24 वर्ष के लंबे करियर में नहीं किया है। 11 वर्ष की सितारा पहले से ही एक मॉडल हैं, और एक जूलरी ब्रांड का चेहरा हैं।
ब्रांड ने 4 जुलाई को प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर स्टारकिड की तस्वीरों वाला अपना विज्ञापन डाला। इसे देख महेश खुद को रोक नहीं पाए और पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की।
बिलबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए टॉलीवुड सुपरस्टार ने कैप्शन में लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना!! तुम पर बहुत गर्व है...मेरी फायर क्रैकर। ऐसे ही चमकती रहो।'
एक्टर के पोस्ट पर फैंस समेत सितारे भी कमेंट कर सितारा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। सितारा सोशल मीडिया पर भी सबसे पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। काम के साथ ही सितारा हैदराबाद से अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
