Jawan को लेकर ये क्या बोल गए Mahesh Babu? शाहरुख खान ने तुरंत दिया ऐसा जवाब!

जवान को लेकर काफी चर्चा है और सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं। 7 सितंबर का इंतजार लोगों को है और ऐसा लग रहा है कि एक नया रिकॉर्ड इस दिन बनने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो एटली की फिल्म में शाहरुख खान सात अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।
कई सितारे जवान को लेकर उत्सुक हैं और इस वक्त साउथ स्टार महेश बाबू भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वह पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए बेचैन हैं।
महेश बाबू ने अपने ट्विटर पर लिखा, "यह जवान का समय है!!! @iamsrk का उन्माद और शक्ति पूरे प्रदर्शन पर है!! टीम को सभी मार्केट्स में दमदार ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं! बहुत बढ़िया पूरे परिवार के साथ इसे देखने के लिए उत्सुक!!''
जैसे ही महेश बाबू का ये पोस्ट सामने आया लोग बातें करने लगे और महेशा बाबू के फैंस भी ये कह रहे हैं कि वो फिल्म देखने जाएंगे। इसके बाद किंग खान शाहरुख ने महेश बाबू के इस पोस्ट पर जवाब दिया है और लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे दोस्त। आशा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी।
जब आप देख रहे हों तो मुझे बताएं, मैं आपके साथ आकर इसे देखूंगा। आपको और परिवार को प्यार। बिग हग।" बता दें कि शाहरुख खान अक्सर ट्विटर पर लोगों से बात करते हैं और उनके ट्वीट्स के जवाब देते हैं। महेश बाबू को शाहरुख खान की इस फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त लगा है और यही कारण है कि वो फिल्म देखने के लिए बेचैन हैं।
इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी लाजवाब होने वाला है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म के अब 20 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये पहले दिन कितनी कमाई करती है।


Click it and Unblock the Notifications











