..................... महेश बाबू के फैंस लिए खुशखबरी, साउथ के सुपरस्टार ने बनाई मैडम तुसाद में जगह । Mahesh Babu's Madame Tussauds wax statue is nearly complete - Hindi Filmibeat

महेश बाबू के फैंस लिए खुशखबरी, साउथ के सुपरस्टार ने बनाई मैडम तुसाद में जगह

By Salman

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को भारत में हर भाषा के लोग पसंद करते है और उनका नाम एक बेहतरीन अभिनेता में गिना जाता है। महेश बाबू के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि उनका वैक्स पुतला अब मैडम तुसाद में लगने जा रहा है जो कि काफी हद तक बन चुका है। बता दें कि इस समय लंदन का मैडम तुसाद म्यूजियम काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है और एक के बाद एक सेलेब के नाम इसके लिए फाइनल किए जा रहे है। हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी इसके लिए फाइनल किए जा चुके है..

हालांकि इसके पहले साउथ के इस सुपरस्टार ने अपने जगह बना ली है। बता दें कि महेश बाबू उन स्टार्स में से है जो अपने लुक और एक्शन फिल्मों की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहते है।

mahesh babu, महेश बाबू

बीते कुछ दिनो में कई एक्टर्स इस लिस्ट में सामने आए थे.. और सभी ने अपने वैकस स्टेच्यू के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था।

फिलहाल महेश बाबू के इस तस्वीर के आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है और लगातार इसको सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

महेश बाबू की बात की जाए तो साउथ के सुपरस्टार्स के में उनको लोग ज्यादा पसंद करते है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाहुबली के बाद प्रभास की लोकप्रियता में बढोतरी हुई है लेकिन महेश बाबू को लोग अभी भी ज्यादा पसंद करते है।

अभी हाल ही में महेश बाबू की फिल्म भारत अने नेनू रिलीज हुई थी कि जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और लोग काफी खुश हुए थे।

इसके अलावा उनकी फिल्मो का उनके फैंस इसी तरह से स्वागत करते है। मैडम तुसाद में उनके पुतले का नाम सामने आने के बाद हम कह सकते है कि वो साउथ से निकलकर बाहर भी लोगों को पसंद आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X