महेश बाबू ने दिया 'जवान' का रिव्यू, शाहरुख खान की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर और दिल खोलकर की तारीफ

mahesh-babu-reviews-jawan-calls-it-blockbuster-and-shahrukh-khan-careers-best

Mahesh Babu reviews Jawan: हर तरफर शाहरुख खान की फिल्म जवान की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर जहां उनके फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, तमाम सेलेब्स भी एटली निर्देशित इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। कंगना रनौत के बाद, अब साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी फिल्म देख ली है और अपना रिव्यू शेयर किया है।

बता दें, जवान ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की ओपनिंग दी है और इसी के साथ यह सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। महेश बाबू ने भी जवान को ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया है।

किंग खान अपने करियर का बेस्ट लेकर आए हैं

फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "जवान.. ब्लॉकबस्टर सिनेमा... 💥💥💥 डायरेक्टर एटली ने खुद किंग के साथ किंग जैसा एंटरटेनर दिया है। शाहरुख खान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेकर आ रहे हैं... 👏👏👏 शाहरुख खान की आभा, करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है.. वह यहां आग लगा रहे हैं 🔥🔥🔥!! जवान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी.. how cool is that!! Stuff of the legend😎😎😎

बता दें, शाहरुख खान और महेश बाबू सालों से अच्छे दोस्त हैं। 2015 में शाहरुख 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए हैदराबाद गए थे। वहां वो शूटिंग खत्म कर, महेश बाबू की फिल्म के सेट पर चले गए। तब महेश, 'ब्रह्मोत्सवम' नाम की फिल्म शूट कर रहे थे। वहां उन लोगों की फोटो भी बाहर आई थी।

वहीं, जवान की रिलीज से पहले भी महेश बाबू ने फिल्म को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था-"जवान का टाइम आ चुका है। शाहरुख खान के पावर और उनके प्रति लोगों के पागलपन का फुल प्रदर्शन चल रहा है। सभी मार्केट्स में फिल्म के लिए ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर सफलता की कामना करता हूं। मैं इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ देखने के लिए बहुत एक्साटेड हूं.."

More from Filmibeat

Read more about: mahesh babu shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X