..................... Mahesh Babu reacts on rumors of his Bollywood debut, says- I don’t need to do Hindi films | बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों पर सुपरस्टार महेश बाबू का तगड़ा जवाब- 'मुझे हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहीं' - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों पर सुपरस्टार महेश बाबू का तगड़ा जवाब- 'मुझे हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहीं'

बाहुबली के साथ एसएस राजामौली ने पैन इंडिया फिल्मों का इतना जबरदस्त चलन लाये हैं, जिसने सभी भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री के बीच लाइन धुंधली कर दी है। खासकर साउथ के सिनेमा की पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ है। लिहाजा, कई बॉलीवुड कलाकार अब साउथ सिनेमा में और कई साउथ के कलाकार हिंदी सिनेमा में भी नजर आ रहे हैं और कई डेब्यू की धमाकेदार तैयारी में हैं।

ऐसे में जब सुपरस्टार महेश बाबू से बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर सवाल किया गया, तो अभिनेता ने साफ शब्दों में इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ तेलुगु फिल्में कर सकता हूं और यह पूरी दुनिया में देखी जाएगी - अभी यही हो रहा है।"

mahesh-babu-reacts-on-rumors-of-his-bollywood-debut

महेश बाबू फिलहाल फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया है और यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछले दिनों उनके हॉलीवुड फिल्म करने की भी चर्चा थी, जिस पर सुपरस्टार विराम लगाते हुए कहा कि मैं किसी भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में नहीं जानता हूं और ना ही मैं किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।

बता दें, महेश बाबू की अगली फिल्म एसएस राजामौली के साथ होगी। फिलहाल इस पर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन महेश बाबू ने कहा कि, मैं राजामौली के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

बीते दिन, आरआरआर पर राजामौली के काम की सराहना करते हुए, महेश ने पहले ट्विट किया था, "#RRR E.P.I.C !! यह पैमाना, भव्यता के दृश्य, संगीत और भावनाएं.. अकल्पनीय, लुभावनी और बस आश्चर्यजनक हैं! फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जहां आप खुद को भूल जाते हैं और सिनेमाई अनुभव में डूब जाते हैं। एक मास्टर स्टोरीटेलर ही ऐसा कर सकता है! बहुत गर्व है सर !!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X