महाराष्ट्रियन लुक में नजर आईं सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी..SUPER CUTE
साउथ की फिल्मों के शाहरुख खान कहलाने वाले महेश बाबू को तो आप बखूबी जानते होंगे। चाहे उनका गुड लुक हो या क्यूट स्माइल पूरे देश में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को हिंदी भाषी क्षेत्र में भी देखी जाती है।अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि महेश बाबू ने एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से शादी की है।
[OUCH.. एक फ्लॉप.. और 120 करोड़ी फिल्म को झटका.. आधा हो गया बजट!]
जी हां नम्रता शिरोडकर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं लेकिन फिलहाल वो फिल्मों से दूर अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दे रही हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं। उनके दोनों ही बच्चे सुपरक्यूट हैं।

लेकिन इन दिनों महेश बाबू की 5 साल की बेटी सितारा इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जी हां दरअसल सितारा की एक तस्वीर नम्रता शिरोडकर ने शेयर की जिसमें वो महाराष्ट्रियन अंदाज में नजर आ रही हैं। वो बिल्कुल पारंपरिक मराठी अंदाज में बेहद क्यूट लग रही हैं।
लोगों को बेबी सितारा की ये तस्वीर बहुत ही क्यूट लग रही है और हर कोई इस तस्वीर को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। वैसे आप भी उनकी ये तस्वीर देखकर समझ गए होंगे कि वो क्यों इंटरनेट पर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications