दो दिन में 100 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई, बाहुबली से भी बड़ी हिट, जबरदस्त!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री आजकल बैक टू बैक धमाका कर रही है। ताजा बात करें तो महेश बाबू की फिल्म 'भरत अने नेनु' खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए ही निर्देशक ने कंफर्म किया है कि भरत अने नेनु हिंदी में डब की जाएगी और रिलीज होगी।

अजय देवगन की 100 करोड़ी फिल्म.. ये स्टार्स करेंगे CLASH

बता दें, यह 2018 की सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाई वाली फिल्म भी बन चुकी है। अब इसे महेश बाबू का स्टारडम ही कहेंगे की यह फिल्म ऑस्ट्रेलिया में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म पहले वीकेंड पर ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

Bharath Ane Nenu

फिल्म की सफलता को लेकर महेश बाबू काफी उत्साहित हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बाहुबली से भी बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 103 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया था। और रिलीज के दो दिन में फिल्म 100 करोड़ कमा चुकी है। यह बाहुबली फ्रेंचाइजी को छोड़कर टॉलीवुड की सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है।

बहरहाल, यहां जानें साउथ के एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X