PIC OF THE DAY: आधी रात सलमान से ऐसे मिले महेंद्र सिंह धोनी

सलमान खान के दोस्त काफी जल्दी बनते हैं, ये तो सबको पता ही है। तो बस हाल ही में उन्होंने एक नया परम मित्र बनाया है - महेंद्र सिंह धोनी। जो सलमान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

सलमान खान और धोनी हाल ही में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में मिले थे। फिर क्या था, धोनी शहर में हों और सलमान खान उन्हें इन्वाइट ना करें ऐसा कैसे हो सकता है।
[आधी रात नशे में धुत कैट के घर पहुंचे सलमान और किया तमाशा!]

तो बस सलमान ने झट धोनी को गैलेक्सी अपार्टमेंट में पधारने का निमंत्रण दे डाला। इसके बाद मिस्टर और मिसेज़ धोनी अपने नए दोस्त से मिलने पहुंचे। वहीं उन्होंने सलमान को मामा बनने की बधाई भी दी।

इसके बाद सारी रात गपबाज़ी होती रही। हाल ही में सुलतान की पार्टी के बाद जब सलमान को विराट अनुष्का के पैच अप की खबर मिली तब भी उन्होंने दोनों को इन्वाइट किया था।

इसके बाद विराट और अनुष्का सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में पार्टी करने पहुंचे थे। देखिए सलमान का क्रिकेट प्रेम -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X