एम एस धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए रणवीर सिंह, मैदान पर जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल!

सुपरस्टार रणवीर सिंह और क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थ‍ित ऑल स्टार फुटबॉल क्लब में रणवीर सिंह और धोनी एक साथ एक ही टीम के लिए खेलते देखा गया था। ऐसा नजारा काफी कम देखने को मिलता है कि दो सितारे एक ही रंग की जर्सी में नजर आएं। ग्रीन रंग की जर्सी में फुलबॉल खेलते रणवीर सिंह और एमएस धोनी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को ViralBhayani ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैँ। वीडियो इतना शानदार है कि चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि रणवीर सिंह और एमएस धोनी एक दूसरे के साथ काफी अच्छा रिश्ता साझा करते हैं और बेहतरीन दोस्त हैं।

ranveer singh, ms dhoni, रणवीर सिंह, एम एस धोनी

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे दोनों हंसी ठिठोली कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं। इस मैच में इन दोनों को अलावा कई टीवी स्टार्स भी थे जो कि हिस्सा बने थे।

रणवीर सिंह का लुक काफी अलग रहा है और वो बाल बढ़ाए हुए नजर आ रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इस समय क्रिकेट पर आधारित फिल्म 83 को लेकर बिजी हैं।

काफी समय से ये फिल्म बन रही है और इसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सच्ची कहानी पर आधारित ये फिल्म काफी बड़े बजट पर बन रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X