धोनी और जॉन हुक या क्रुक में मचाएंगे धमाल!

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के साथ मैच के बाद धोनी बॉलीवुड के कई इवेंट में भाग ले चुके हैं। इतना ही नहीं धोनी के दोस्त बॉलीवुड के जॉन अब्राहम ने खास तौर पर अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग के लिए उन्हें इनवाइट किया था। इस इवेंट में धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ थीं।
आपको बता दें कि डेविड धवन अपनी फिल्म हुक या क्रुक में भी इस क्रिकेट स्टार को लेने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग चल रही है और जॉन स्टारर इस फिल्म में डेविड और जॉन दोनों धोनी का कैमियो कराना चाहते हैं। जॉन खुद धोनी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications