भरी महफिल में शख्स ने उतारी एमएस धोनी की नकल, मिमिक्री सुनकर हंसी नहीं रोक पाए कैप्टन कूल, Video Viral
MS Dhoni Mimicry Video: महेंद्र सिंह धोनी इंडियन क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनको कई नामों से जाना जाता है और एक नाम मिस्टर कूल भी है। अक्सर देखा जाता है कि वो काफी शांत रहते हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है।

रिटारमेंट लेने के बाद वो काफी कम लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन जब भी सामने आते हैं फैंस खुश हो जाते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक इवेंट पर धोनी की मिमिक्री करना हुआ एक आर्टिस्ट नजर आ रहा है।
हंस पड़े कैप्टन कूल
महेंद्र सिंह धोनी को अंदाजा भी नहीं था कि स्टेज पर ऐसा कुछ होने वाला है। वो बैठे थे और स्टेज पर शारंग नाम का एक आर्टिस्ट आता है और उनकी मिमिक्री करना शुरु करता है। जैसे ही धोनी उसकी आवाज सुनते हैं जो कि हूबहू उन्ही की तरह थी तो वो अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। बता दें कि धोनी लगातार मुस्कुराते हैं और वहाँ बैठे सभी लोग तालियों से उस कलाकार की तारीफें करते हैं। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स करते हुए कई तरह की बातें कह रहे हैं। हालांकि इस मिमिक्री पर धोनी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
आईपीएल में आएंगे नजर
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन वो लगातार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए काम कर रहे हैं। वो इस टीम के साथ हैं और इस बार फिर से वो आईपीएल में नजर आने वाले हैं।
बीते सीजन में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया था लेकिन सभी देख रहे थे कि पूरी कप्तानी एमएस धोनी की करते नजर आ रहे थे। उनके मैदान में उतरते ही फैंस दीवानों की तरह चिल्लाते हैं। फिलहाल आप देखिए महेंद्र सिंह धोनी की मिमिक्री वाला ये वीडियो जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











