अभिनेत्री माही शेख की करतूत कैद हुई सीसीटीवी कैमरे में

mahee-shaikh
मॉडल और फिल्म अभिनेत्री माही शेख कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। माही के खिलाफ मुंबई के एक सर्जन विजय ने खार पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई है। विजय का कहना है कि माही ने उनके क्लिनिक में आकर धमकाया और पैसे की भी डिमांड की।

जुलाई 2011 में माही ने सर्जरी कराई थी माही को सहीं परिणाम नहीं मिल पाया जिसके कारण वह फिर से 15 फरवरी 2012 को क्लिनिक में गई और लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। दरअसल जब वह दोबारा सर्जन के पास गईं तो उन्हें जवाब में यह कहा गया कि इस मामले में जो भी किया जाएगा वह मुफ्त में किया जाएगा। लेकिन माही अपने पैसे वापस लेने पर अड़ गईं और झूठा मुकदमा करने की भी धमकी दी।

दिल तो बच्चा है जी में नजर आ चुकी माही का कहना है कि सर्जन ने उनके साथ धोखा किया। उनके चेहरे की सर्जरी सफल नहीं हुई और अब वह अपने पैसे वापस चाहती है। सीसीटीव फूटेज के बारे में माही कहती हैं कि उसे सर्जन ने ब्लैकमेल करने के लिए बनाया है। इतना ही नहीं वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। सारी बातें एडीट कर डाली गईं हैं।

आपको बताते चलें कि डॉक्टर विजय शर्मा अब तक माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रानाउत और आयशा टाकिया की सर्जरी कर चुके हैं। वो कहते हैं कि पहले भी कुछ ऐसे मामले आ चुके हैं जिसके चलते उन्होंने क्लिनिक में कैमरा लगाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X