'बृज भूषण सिंह के मुंह पर तमाचा..' विनेश फोगाट के फाइनल में जाते ही ये क्या बोल गए महावीर फोगाट?

Mahavir Phogat Slam Brij Bhushan Singh- विनेश फोगाट की जीत के बाद जहां एक ओर उनकी चर्चा हो रही है वहीं दूसरी ओर लोग भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को लेकर काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।
बता दें कि विनेश फोगाट कुश्ती के इतिहास में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस बीच महावीर सिंह फोगाट जो कि विनेश फोगाट के चाचा हैं और गीता फोगाट के पिता हैं, उनका एक बयान एक सामने आया है।
उन्होने विनेश की तारीफ करते हुए बृजभूषण सिंह को लेकर एक बयान दिया है और खरी खोटी सुनाई है। उनका कहना है, ''मुझे यकीन है कि वह इस बार गोल्ड मेडल लेकर आएंगी।''
इसके अलावा महावीर फोगाट ने कहा, विनेश फोगाट की जीत भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह पर एक 'बड़ा तमाचा' है। इसके बाद से उनको लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान महावीर फोगाट इंडिया टुडे से बात कर रहे थे।
जीत चुके हैं द्रोणाचार्य अवॉर्ड
द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीत चुके महावीर फोगाट का ये बयान अब खबरों का हिस्सा हैं। बता दें कि वो फिल्म दंगल की रिलीज के बाद लोगों के बीच मशहूर हो गए थे। सुपरस्टार आमिर खान ने उनका किरदार निभाया था। गीता फोगाट के पिता महावीर काफी चर्चित हैं और अक्सर अपनी बेबाक राय रखते हैं।
कौन हैं बृजभूषण सिंह
बता दें कि बृज भूषण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख रहे हैं और उनको लेकर विवाद सामने आए थे। ढेरों आरोपों के बाद उनको पहलवानों ने प्रमुख के पद से हटाने की मांग करते हुए महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। उन पर एक नाबालिग समेत सात पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस विरोध के दौरान महावीर फोगाट भी साथ में थे और अब उन्होने तंज कसा है।


Click it and Unblock the Notifications