Wrestlers Protest: महावीर फोगाट ने आमिर खान से मांगी मदद, कहा- दूसरे स्टार्स से उम्मीद नहीं, लेकिन..

Mahavir Phogat on Aamir Khan: कई दिनों से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के कई जाने माने पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगयाा है। इस प्रदर्शन को लेकर अब जाने माने पहलवान महावीर फोगाट का बयान सामने आया है।
सिर्फ आमिर खान से है उम्मीद
पूर्व पहलवान और फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट ने हाल ही में कहा कि उन्हें किसी भी फिल्म कलाकार से उम्मीद नहीं है कि वो बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध को लेकर अपना समर्थन देंगे। लेकिन अगर आमिर खान इस प्रदर्शन के सपोर्ट में ट्वीट करेंगे, तो पहलवानों को जरूर इसकी खुशी होगी।
बता दें, आमिर ने साल 2014 में अपने टेलीविजन शो सत्यमेव जयते में फोगाट बहनों का इंटरव्यू लिया था। वहीं, 2016 में आई फिल्म दंगल भी महावीर फोगाट और उनकी बेटियों पर ही बनी थी और ब्लॉकबस्टर रही थी।
सोशल मीडिया से दूर हैं आमिर खान
बहरहाल, बता दें कि आमिर खान सोशल मीडिया पर दूर हैं। वो ना ट्विटर पर हैं और ना ही इंस्टाग्राम पर। वो अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट से सिर्फ फिल्मों की घोषणा या फिल्मों से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। लिहाजा, लंबे समय से चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर अभी तक आमिर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। कुछ दिनों पहले आमिर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण में भाग लिया था।


Click it and Unblock the Notifications