325 करोड़ी एनेमेटड फिल्म अब OTT पर, ऐसे देखें फुल मूवी स्टेप-बाय-स्टेप और घर पर करें 'महावतार नरसिंह' के दर्शन

Mahavatar Narsimha OTT Release: 25 जुलाई को रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिंह' ने सिनेमाघरों में शानदार 50 दिन पूरे कर लिए हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में बनी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
खासकर हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा धूम मचाई, जबकि तेलुगु और कन्नड़ वर्जन ने भी अच्छे नंबर दिए। दमदार कहानी और बेहतरीन विजुअल्स की वजह से इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 325 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली।
इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है अश्विन कुमार ने, जो इसे एक बड़े महाअवतार एनिमेटेड फ्रैंचाइज की शुरुआत मानते हैं। 'महाअवतार नरसिंह' इस सीरीज का पहला पार्ट है, जिसमें आगे भी कई किस्तें आने वाली हैं।
क्या है 'महावतार नरसिंह' की कहानी?
फिल्म में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की कथा दिखाई गई है। यह कहानी भक्त प्रह्लाद और उनके पिता दैत्यराज हिरण्यकश्यपु के बीच की जंग को दिखाती है। इस फिल्म में प्रह्लाद की अटूट आस्था और भगवान विष्णु के सबसे प्रचंड अवतार नरसिंह के प्रकट होने तक की पूरी यात्रा को भव्य तरीके से दिखाया गया है।
डायरेक्टर अश्विन कुमार का कहना है कि उन्होंने शुरुआत नरसिंह अवतार से इसलिए की क्योंकि इसकी कहानी लंबी फिल्मी प्रेजेंटेशन के लिए सबसे सही लगी। भविष्य में वह महाअवतार परशुराम की कहानी को भी बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी रिलीज साल 2027 तक हो सकती है।
नेटफ्लिक्स पर कब और कैसे देखें 'महावतार नरसिंह'
अब जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आधिकारिक घोषणा की है कि फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा।
ऐसे देखें फिल्म:
नेटफ्लिक्स खोलें - अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स ऐप/वेबसाइट ओपन करें।
सर्च करें - सर्च बार में Mahavatar Narsimha टाइप करें और ऑफिशियल टाइटल चुनें।
प्ले बटन दबाएं - फिल्म चुनने के बाद प्ले करें और पॉपकॉर्न लेकर मजेदार एक्सपीरिएंस का लुत्फ उठाएं।
कुल मिलाकर, 'महाअवतार नरसिंह' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही, बल्कि अब ओटीटी पर भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications