..................... Mahavatar Narasimha OTT Release date when and where to watch most earning animated film - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा चुकी Mahavatar Narasimha, अब ओटीटी पर देखने को हो जाइए तैयार!

Mahavatar Narasimha

Mahavatar Narasimha OTT Release: अश्विन कुमार की डायरेक्टेड एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। ये फिल्म ना केवल लोगों को पसंद आ रही है, बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म भी बन चुकी है।

जहां बाकी फिल्में दर्शकों को खींचने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं, वहीं ये फिल्म सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।

ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे महावतार नरसिम्हा?

फैंस अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडिया टाइम्स और फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल के मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन जियो सिनेमा या जियो हॉटस्टार पर आ सकता है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल डेट या प्लेटफॉर्म क ऐलान नहीं किया गया है।

फिल्म के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन अलग-अलग रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जा सकते हैं, जिससे रीजनल दर्शकों तक फिल्म को पहुंचाया जा सके।

10 दिन में 'महावतार नरसिम्हा' की कमाई

करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। 25 जुलाई को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। 10 दिनों में भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 91.25 करोड़ रुपये रहा। रविवार, यानी 10वें दिन, फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई और 23.4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन की तुलना में 52% ज्यादा थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 112 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं फिल्म के कलेक्शन को लेकर?

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- "महावतार नरसिम्हा का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। ये पूरी तरह से बेमिसाल और पागलपन भरा सफर है। सिर्फ हिंदी वर्जन ने दूसरे वीकेंड में 35 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में अब तक का कलेक्शन ₹68 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही हिंदी में भी ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। सभी भाषाओं में मिलाकर ₹100 करोड़ का आंकड़ा आज ही पार हो चुका है।"

Read more about: ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X